✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना : ट्रॉली बैग में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:31:31 AM

पटना (PATNA):  बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र की गाजाचक नहर के पास एक ट्रॉली बैग से एक युवक का शव मिला है. शव मिलने की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहंच कर छानबीन में जुट गई है. 

अब तर नहीं हुई शव की पहचान 

बता दें कि आज सुबह स्थानीय लोगों को नहर के पास एक ट्रॉली बैग मिला था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जानीपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर देखा तो उस के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 20 साल है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या पीट-पीट कर दी गई है. फिलहाल युवक की पहचान अभी तक नहीं की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या कैसे हुई है.

इलाके में फैली सनसनी 

ट्रॉली बैग से शव मिलने से पूरे जानीपुर और आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बिहार में अपराध की घटना को अंजाम देर मौके से फरार हो रहे है. अब देखने वाली बात यह होगी की पुलिस बढ़ रहे अपराध की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाती है.

Tags:Dead body of youth found in trolley bagpolice engaged in investigation.Janipur police station of Patnabihar crimebihar news updatebihar crimebihar breakingbihar newsbihar breaking newsbihar trending

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.