✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना : मीठापुर सब्जी मंडी पर चला निगम का बुलडोजर, करोड़ों की सब्जी उठाकर ले गए निगम के अधिकारी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:43:51 AM

पटना(PATNA) : सरकार हमारी समस्याओं को सुने, हमें जगह आवंटित करें ,हम सरकार को हर तरफ से टैक्स देते हैं, सब कुछ करते हैं, सरकार अगर एक्स्ट्रा टैक्स भी लेना चाहे तो हम देने के लिए तैयार हैं पर यूं हम गरीब सब्जी वालों को परेशान ना करें. यह कहना है- मीठापुर सब्जी विक्रेताओं का जिनके आज करोड़ों की सब्जी को नगर निगम के लोग उठाकर ले गए. मीठापुर सब्जी मंडी में अवैध तरीके से सड़कों पर लगाए गए सब्जी मंडी पर आज नगर निगम का जबरदस्त बुलडोजर चला और गाड़ियां भर भर कर सब्जी जब्त की गई.

सब्जी विक्रेता लगा रहे गुहार 

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि पटना जिलाधिकारी ने 70 फीट पर जो जगह सब्जी बेचने के लिए आवंटित किया है , वह जगह काफी छोटी है. जबकि सब्जी विक्रेताओं की संख्या लगभग 400 के ऊपर है और अगर 70 फीट की बात की जाए तो वहां महज 40 से 45 सब्जी विक्रेता ही जगह पा सकते हैं. बाकी सब्जी विक्रेता वहां जगह ना मिलने की वजह से सड़कों पर सब्जी बेचते हैं. जिसके कारण वहां भी जाम लगता है. प्रशासन जबरदस्ती हम सभी लोगों का सब्जी उठाकर ले जाएंगे.  आक्रोशित सब्जी विक्रेताओं का आक्रोश आज उस वक्त फूटकर बाहर आ गया, जिस वक्त मीठापुर सब्जी मंडी में नगर निगम के द्वारा जबरदस्त कार्रवाई करते हुए लगभग करोड़ों रुपए के सब्जी को जब्त किया. सब्जी विक्रेताओं ने पटना जिला अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि हम लोगों को अविलंब दूसरी जगह मुहैया कराई जाए. जहां हम सभी सब्जी विक्रेता आराम से अपने व्यापार को कर सकें, और इसके लिए हम सभी लोग सरकार को हर तरह का टैक्स देने के लिए तैयार हैं. 

मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल 

जिलाधिकारी से लेकर तेजस्वी यादव तक गुहार लगा चुके सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि मीठापुर सब्जी मंडी एकमात्र ऐसा सब्जी मंडी है , जहां से पूरे पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में सब्जी का व्यापार किया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों की मांग को अविलंब नहीं माना गया तो आने वाले दिनों में हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी पटना जिला अधिकारी की होगी. 

Tags:bihar newspatna news updateCorporation's bulldozer ran at Mithapur vegetable marketmithapur sabji market

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.