✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना: बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुस कर लूटे 15 लाख की ज्वेलरी, हथियार लहराते हुए फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 5:11:03 PM

पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते शनिवार को गोलीबारी की घटना के बाद अब रविवार यानी आज दिन-दहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है.इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है.ताजा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के धनजी कॉलोनी का है.यहां अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

 बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुस कर लूटे 15 लाख की ज्वेलरी

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, वह दुकान में मौजूद थे और उस वक्त तीन ग्राहक भी अंदर थे तभी दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे.सभी अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे. दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार निकाल लिए और मौजूद लोगों को बंधक बनाकर एक कोने में बैठा दिया.विरोध करने पर दुकानदार के सिर पर पिस्टल के बट से वार भी किया गया.

अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख

अपराधियों ने करीब 100 ग्राम सोने के गहने और 3 किलो चांदी के जेवर लूट लिए, जिनकी अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. घायल दुकानदार का बयान दर्ज किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

पांच अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम 

एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि पांच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनमें से दो बाहर बाइक पर थे और तीन दुकान के अंदर घुसे थे. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से राजधानी के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.

Tags:Crime news patnaLootkand in jwellery shopPatna jwellery lootkandPatna news todayLootkand news patnaBreaking news patnaFiring news todayTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.