पटना(PATNA):बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है.जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक अहम कार्रवाई करते हुए मौलाना मज़रूल हक़ अरबी और फ़ारसी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अधिकारी का नाम सनुल्लाह खान बताया जा रहा है उन्हें उस समय पकड़ा गया जब वे ढाई लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे.
पुराने कॉलेज को दोबारा मान्यता देने से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, यह मामला एक पुराने कॉलेज को दोबारा मान्यता देने से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि सहायक कुलसचिव उस कॉलेज को मान्यता दिलाने के बदले पैसे की मांग कर रहे थे.जैसे ही इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग तक पहुंची, टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई की योजना बनाई.जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया.
शिक्षा विभाग में हड़कंप
इस गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है निगरानी टीम अब यह जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते है.फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.इस घटना के बाद भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है.