✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में सनसनी! ब्लैकआउट के बीच मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 10:30:11 PM

TNP DESK- राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. शहर में करीब 15 मिनट तक बिजली गुल रहने के दौरान बदमाशों ने एक मसाला व्यवसायी को सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

वारदात उस वक्त हुई जब इलाके में ब्लैकआउट हो गया था. अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी मौके पर पहुंचे और व्यवसायी को निशाना बनाते हुए सिर में गोली दाग दी. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग आनन-फानन में घायल कारोबारी को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. ब्लैकआउट के दौरान इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags:Bihar newsPatna newsCrime news PatnaMurder in Patnaमसाला कारोबारी की हत्याPatna police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.