✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 30 हजार बोतल कफ सिरप जब्त

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 7:40:10 PM

पटना (PATNA) : अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया. जिससे नशे के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, मद्यनिषेध टीम को 5 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक कंटेनर के जरिए कोडीन युक्त सिरप की अवैध खेप पहुंचाई गई है.

लगभग 50 लाख बताई जा रही है कीमत

सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए विशेष टीम बनाकर संदिग्ध स्थान पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 200 कार्टन में पैक करीब 30,000 बोतल “Eskuf cough syrup” बरामद किया. जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है. यह सिरप एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में रखा गया था और इसे अवैध रूप से बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मो. जमशेद के रूप में हुई है जो मुरादाबाद का रहने वाला है. इसके अलावा इस अवैध सप्लाई में इस्तेमाल किया गया कंटेनर (UP21CN 4799) भी जब्त कर लिया गया है.

रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 332/26 दर्ज करते हुए Bihar Prohibition and Excise Amendment Act 2022 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा.पुलिस की इस कार्रवाई को राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Tags:Patna drug bustIllegal cough syrup seizure PatnaBihar police crackdown drugsNarcotics raid Patna newsDrug trafficking BiharPatna police seizure 30000 bottlesIllegal pharmaceutical drugs IndiaAnti-drug operation PatnaPatna crime news todayPatna newsPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.