✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोबाइल की रोशनी में किया गया मरीजों का इलाज, सहरसा के मॉडल अस्पताल का हाल-बेहाल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 4, 2026, 5:01:17 PM

सहरसा :  जिले के मॉडल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई है. अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने और जेनरेटर के खराब रहने के कारण डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अस्पताल में पिछले पाँच घंटे से बिजली गुल

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में पिछले पाँच घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है. अंधेरे के कारण डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मरीजों को देखने और इलाज करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मजबूरी में मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर उपचार किया जा रहा है.

अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह से रहा प्रभावित

बिजली गुल रहने से अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं. मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का आरोप है कि मॉडल अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था का फेल हो जाना अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.

घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है

Tags:Saharsa'smodel hospitaPatientstreatedmobileDOCTORNARSING STAF

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.