✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इलाज से वंचित मरीज, लेकिन जल रही हैं दवाइयां, बिहार के इस वायरल वीडियो पर उठे सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 6:31:39 PM

मोतिहारी (MOTIHARI): मोतिहारी के चिरैया प्रखंड स्थित हरिहर गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है.यहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते लाखों रुपये की सरकारी दवाइयां खराब हो गई, जिन्हें बाद में जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर नियमित रूप से नहीं आते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है. इसी वजह से केंद्र में रखी दवाइयां उपयोग में नहीं लाई जा सकीं और खराब हो गई.

लंबे समय तक स्टोर में पड़े रहने से उनमें दीमक लग गई

ग्रामीणों के अनुसार, दवाइयों के लंबे समय तक स्टोर में पड़े रहने से उनमें दीमक लग गई और वे अनुपयोगी हो गई. मामला तब और गंभीर हो गया जब कथित रूप से इन दवाइयों को परिसर में जलाया जाने लगा.घटना के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी कार्रवाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दवाइयों की बोतलों पर “Bihar Govt. Supply - Not For Sale” लिखा हुआ साफ दिखाई दे रहा है.

दवाइयां जुलाई 2026 में एक्सपायर होने वाली थी

ग्रामीणों का कहना है कि यह दवाइयां जुलाई 2026 में एक्सपायर होने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही लापरवाही के कारण खराब हो गई.घटना के बाद ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कहासुनी और विवाद भी हुआ.स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Tags:MotihariChiraiyaHarihar VillageHealth CentreGovernment HospitalMedical NegligenceViral VideoHealthcare SystemDrug WasteRural HealthcareBihar News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.