✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

युवाओं को कैसे मिले रोजगार इस मामले पर केंद्र सरकार से करेंगे बात: पशुपति पारस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:48:16 PM

राघोपुर(RAGHOPUR): केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने राघोपुर क्षेत्र के दर्जनों गाँव का दौरा किया. इस दौरान विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों की समस्या के बारे में जाना और उस समस्या का समाधान करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया.केन्द्रीय मंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनका विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर भव्य स्वागत किया.सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने राघोपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया.        

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि वह जब तक जिंदा रहेंगे हाजीपुर और तमाम इलाकों का विकास करते रहेंगे. करोना काल के बाद जो ट्रेन बंद हो गया था उन ट्रेन को चलाने के लिए वह दिल्ली में आग्रह करेंगे.ट्रेन चलाने का मामला हो या फिर कोई अन्य समस्या सभी पर उनकी नजर है.  सभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री से जनता जनता ने लचर स्वास्थ्य सुविधा में सुधार कराने की मांग किया. मांग पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का मामला है फिर भी वह कोशिश करेंगे कि राघोपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले.

वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि कई मांगे रखी गई है.जिसको लेकर वह केंद्र सरकार से बात करेंगे.  युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए वह प्रयास करेंगे.  उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हाजीपुर और तमाम जो दियारा क्षेत्र है उसका कैसे विकास हो इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बेहतर चेहरा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर चेहरा कोई नहीं.

 

Tags:Pashupati Paras addressed public meetingstarted preparing for electionsRAGHOPUR bIHARLJPRAMVILAS PASWANRAGHOPUR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.