✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

धूमधाम से मनाया गया पप्पू यादव का जन्मदिन, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:48:58 PM

TNP DESK- लोकप्रिय नेता पप्पू यादव का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं. कई स्थानों पर सामाजिक कार्यों का आयोजन भी किया गया, जिसमें जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण और सेवा कार्य शामिल रहे.

समर्थकों ने पप्पू यादव को जननेता बताते हुए कहा कि वे हमेशा आम जनता की आवाज बने हैं और समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष करते रहे हैं.जन्मदिन के अवसर पर उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दी गईं. पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है की सेवा संकल्प दिवस के रूप में जन्मदिन को हम लोग मना रहे हैं जिस तरह से पप्पू यादव समाज के बीच जाकर लोगों की मदद करते हैं उसी भाव से जन्मदिन मनाया जा रहा है .

इस मौके पर पप्पू यादव ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी जनसेवा के रास्ते पर पूरी निष्ठा से चलते रहेंगे.

Tags:Pappu Yadav's birthdayPappu Yadav's birthday celebratedPopular leader Pappu Yadav's birthdayBihar newsPurnia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.