✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा  मोदी को पहले किताब पढ़ने की जरूरत, उनके सलाहकार भी निरक्षर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:26:53 AM

पटना (PATNA) : पटना में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा. इस दौरान पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ने कटाक्ष मारते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को पहले किताब पढ़ने की जरूरत है उनके जो सलाहकार हैं वो भी निरक्षर है. सनातन का मतलब होता है नित नूतन, हर आदमी सनातनी है, नेता जो बार-बार जिक्र करते हैं उसमे यह है की यदि कट्टर बनायेंगे तो हमारी जो सनातनी संस्कृति है जिसको इन लोगो ने धर्म से जोड़ दिया है वो गलत है.   

टीका धारी के वजह से गुलाम बना यह गलत- पप्पू यादव

वही जगदानंद सिंह के बयान को लेकर पप्पू यादव ने कहा सही कहा उन्होंने ,यह देश चंदन टीका धारी के वजह से गुलाम बना यह गलत है, मैं ऐसे किसी भी चीज का विरोध करता हूं जो किसी भी वर्ग समूह को ठेस पहुंचाए. हमारे नेताओं को अगर कुछ चीजों का पता नहीं है तो रखना चाहिए.

प्रशासन पर हमें भरोसा नहीं- पप्पू यादव

इसके साथ ही उन्होंने बिहार में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा कि बिहार के अपराध पर मैं मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं. रोसरा में एक बार नगर पंचायत के उपमेयर रहे थे और इस बार उनकी पत्नी थी. लेकिन अपराधियों ने गोली मार दी हम चाहते है उसमे सही से जांच हो. समस्तीपुर के प्रशासन पर हमें भरोसा नहीं है. या तो अपराधी को अभिलंब स्पीडी ट्रायल करके फांसी दिया जाए या शमशान भेजा जाए.

Tags:Pappu Yadavcentral governmentNITISHKUMARBIHARGOVERMENTJMMJHARKHANDJHARKHANDNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.