✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पप्पू यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा पार्टी ने नीतीश कुमार के “पीठ में छुरा भोंकने” का किया काम

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 6:06:44 PM

पूर्णिया (PURNIA) : सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को समाप्त करने की कोशिश करेगी. पप्पू यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने नीतीश कुमार के “पीठ में छुरा भोंकने” का काम किया है.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सराहना की

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जो घटनाक्रम हाल के दिनों में हुआ है, वह विश्वास और गठबंधन की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी सराहना की. पप्पू यादव ने कहा कि निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं कर एक मिसाल पेश की है और अपने पिता का गौरव बढ़ाया है.वहीं उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने में बीजेपी की नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की भूमिका अहम रही है. उनके अनुसार, बीजेपी नेतृत्व नहीं चाहता था कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनें.

बयान के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज

पप्पू यादव ने आगे कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ झलकता है कि बीजेपी के भीतर भी इस फैसले को लेकर कोई खास उत्साह नहीं है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यालयों में भी इसको लेकर कोई खास जश्न नहीं देखा गया जो इस बात का संकेत है कि अंदरूनी मतभेद मौजूद हैं. इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है, और आने वाले समय में इसका असर गठबंधन की राजनीति पर देखने को मिल सकता है.

Tags:Pappu Yadav statement on BJPPappu Yadav targets BJPBJP betrayed Nitish KumarNitish Kumar BJP conflict newsBihar politics latest newsappu Yadav latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.