✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा में शर्मनाक वारदात पर भड़के पप्पू यादव, बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 1:34:25 PM

नालंदा (NALANDA) : जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में पीड़िता से मिलने पहुंचे  पप्पु यादव ने घटना पर गहरी नाराज़गी जताई. उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली.सांसद ने कहा कि जिस तरह से वायरल वीडियो में कुछ लोग एक लड़की के साथ सरेआम छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं और आसपास मौजूद लोग तमाशा देख रहे हैं वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है.

समाज हो गया संवेदनहीन

उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाना या उसे बदचलन कहना समाज के पतन को दर्शाता है. उन्होंने आगे बताया कि पहले लड़की और एक युवक को कमरे में बंद किया गया उसके बाद भीड़ जुटाकर उन्हें बाहर निकाला गया और फिर छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाया गया. इस तरह की घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर करती है.

पप्पू यादव ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

Tags:Nalanda incident Pappu Yadav reactionPappu Yadav on Nalanda molestation caseShameful incident in Nalanda BiharBihar crime against women newsNalanda harassment viral videoPappu Yadav statement on women safetyCrime news Nalanda today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.