✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में पंचायती राज मंत्री की समीक्षा बैठक, पंचायत भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 8:52:48 PM

पटना(PATNA): बिहार सरकार में सभी पंचायत भवन निर्माण कार्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सभी पंचायत भवन के निर्माण में आरही बाधा को दूर करते हुए  समय पर गुणवंतापूर्ण कार्य पूरा करने का आदेश मंत्री दे दिया. साथ ही निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. विभागीय मंत्री दीपक प्रकाश ने सख्त आदेश दिया है कि काम में कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.         

मंत्री की अध्यक्षता में बैठक

मंत्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन (LAEO) एवं भवन निर्माण विभाग, बिहार द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति के लिए राज्य स्तरीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी.  बैठक में मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करने करने के लिए  स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन और  भवन निर्माण विभाग, बिहार के मुख्य अभियंता को निदेशित किया है.  साथ ही निर्मित पंचायत सरकार भवनों को शीघ्र हस्तांतरित करने के लिए भी  मंत्री  निदेशित किया है.  

काम में तेजी लाने का निर्देश

मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के दौरान आ रही चुनौतियों का पंचायतवार प्रतिवेदन बनाकर संबंधित जिला पदाधिकारी और  विभाग को अवगत कराने के लिए  भी पदाधिकारियों को निदेशित किया ताकि समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके.

निर्माणधीन भवनों का स्थल निरीक्षण

मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार एवं विभाग स्तर से गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है तथा असंतोषप्रद गुणवत्ता पाए जाने की स्थिति में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए  निरीक्षण प्रतिवेदन (Inspection Report) भेजा जा रहा है.  

 

निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर प्रतिवेधन भेजने का आदेश

मंत्री ने निरीक्षण प्रतिवेदन (Inspection Report) के आधार पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन (Action Taken Report) विभाग को अविलंब भेजने के लिए  भवन निर्माण विभाग, बिहार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को निदेशित किया. मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर यथा आवश्यक कार्रवाई की जाय.  उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो इसके लिए विभाग प्रतिबद्ध है एवं निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों को निरंतर सहयोग कर रहा है.

पंचायत सरकर भवन निर्माण की अद्यतन प्रगति को विभाग के पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो यह सुनिश्चित करने के  लिए भी मंत्रीने  पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.   

खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र समर्पित करें

मंत्री पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों द्वारा बनाये जाने वाले सभी पंचायत सरकार भवनों के प्राक्कलन को शीघ्र तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने के लिए  स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को निदेशित किया.  साथ ही विभाग द्वारा आवंटित राशि के खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र समर्पित करने हेतु भी भवन निर्माण विभाग, बिहार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा निदेशित किया गया.  

समीक्षात्मक बैठक में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, ललित राही, विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

Tags:Bihar NewsBiharDeepak PRakashPanchyati Raj mantribiharPatna newspanchyat bhavan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.