✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भारत नेपाल सीमा से पाकिस्तानी महिला एक बच्चे के साथ गिरफ्तार, अवैध तरीके से कर रही थी प्रवेश, पढ़ें पूरी खबर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:22:01 AM

किशनगंज(KISHANGANJ):भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने दैनिक जांच के दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी एक महिला और एक बच्चे को हिरासत में लिया है. दोनों ने अपना नाम 62 साल की शाइस्ता हनीफ और 11 साल के आर्यन के रुप में की गई है. जो पाकिस्तान के कराची के रहनेवाले है.

महिला के पास से पाकिस्तानी नागरिकता के सबूत मिले है

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीओपी के बीआईटी सुरक्षा कर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते देखा, तो उनको रोककर महिला और बच्चे से उनका पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा, लेकिन उनके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था. जिसके बाद संदेह होने पर बीआईटी सुरक्षा कर्मियों ने महिला के बैग की तलाशी ली. इस दौरान महिला के पास से पाकिस्तानी नागरिकता के सबूत मिले.

पिछले साल भी एक महिला को गिरफ्तार किया गया था

वहीं इसके बाद एसएसबी के सुरक्षाकर्मी दोनों पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गये. आपको बताये कि इससे पहले भी पाकिस्तानी सहित अन्य देशों के नागरिक इस बॉर्डर पर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार हो चुके है. पिछले साल भी एक महिला को गिरफ्तार किया गया था.

Tags:Pakistani woman arrested with a child from India Nepal borderPakistani woman arrestedIndia Nepal borderentering illegallyPakistani womansachin sima haidar casesima haidarsachin simabihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.