✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ओवैसी के 'गठबंधन पत्र' से सियासी पारा हाई, AIMIM और राजद के साथ चुनाव लड़ने पर BJP ने कसा तंज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:16:01 PM

पटना (PATNA): बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है. AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव में साथ लड़ने की इच्छा जाहिर की है. ओवैसी ने पत्र में सेक्युलर वोटों के बिखराव को रोकने की जरूरत बताते हुए महागठबंधन में शामिल होने की मंशा जताई है. 

इस प्रस्ताव पर RJD की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. पार्टी नेताओं का कहना है कि ओवैसी का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि उनकी पार्टी अक्सर बीजेपी को लाभ पहुंचाने वाले तरीके से चुनाव लड़ती है. अब इस पत्र पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के शीर्ष नेता मिलकर फैसला लेंगे. 

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने ओवैसी के प्रस्ताव पर चुटकी ली है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ओवैसी ने सही कहा कि बीजेपी को हराने के लिए सबको साथ आना पड़ेगा, क्योंकि बीजेपी बिहार ही नहीं, पूरे देश के लोगों के दिलों में बसती है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी बिहार को लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है और AIMIM के साथ आने या अलग चुनाव लड़ने से NDA को कोई नुकसान नहीं होगा.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar election 2025bihar vidhansabha election 2025aimimrjdbjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.