✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बीच सड़क आर्केस्ट्रा नर्तकियों ने की मारपीट, चली गोली, प्रत्यक्षदर्शी हुआ घायल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:26:57 AM

बक्सर(BUXAR): आर्केस्ट्रा नाच मंडली की नर्तकियों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है. मामला कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव का है. इस घटना में एक प्रत्यक्षदर्शी को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए. घायल को आनन-फानन में डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है. वहीं दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंचे हैं. हालांकि एएसपी सह एसडीपीओ राज ने गोली चलने की बात से इनकार किया है. 

यह है मामला 

जानकारी के मुताबिक  कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढाकाइच में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सन्नी यादव नामक व्यक्ति के द्वारा संचालित पायल आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी पूनम एवं खुशी पूर्व में इस आर्केस्ट्रा में काम कर चुकी सोनाली नामक नर्तकी के बीच विवाद था. दरअसल, सोनाली पहले इसी आर्केस्ट्रा में काम करती थी. लेकिन बाद में पूनम और खुशी के आ जाने के बाद उसे वहां से निकाल दिया गया. 

इस घटना के बाद नाराज सोनाली, पूनम और खुशी के बीच फोन पर कहासुनी हुई फिर बाद में मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे सोनाली अनुज नामक एक व्यक्ति के साथ ढकाइच स्थित आर्केस्ट्रा में पहुंच गई जहां पहले तीनों नर्तकियों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया. लोगों की भीड़ जुट गई. इसी बीच खुद को भीड़ में घिरा हुआ देखकर अनुज नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलियां चला दी. जिसमें एक गोली समीप ही खड़े लेवाड़ गांव निवासी विसर्जन यादव के 23 वर्षीय पुत्र छट्ठू यादव को जा लगी और वह घायल हो गए. छट्ठू का कहना है कि गोली उनके होठ को छूती हुई निकल गई. गोलियां चलने के पश्चात आसपास दहशत का माहौल कायम हो गया और सभी भाग निकले. 

Tags:biharbuxarOrchestra dancers thrashed in the middle of the road

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.