✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राजधानी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:49:13 AM

पटना (PATNA) : राजधानी में हत्या का दौर जारी है. पटना पुलिस अपराध को रोकने में विफल साबित हो रही है. एक बार फिर राजधानी में हत्या से पटना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. आसपास की लोगो की भारी भीड़ मौके पर इक्कठा हो गयी. मृतक की पहचान मसौढ़ी के धनरुहा प्रखंड के रमणी बिगहा निवासी रामानंद सिंह का पुत्र 55 वर्षीय विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है. जो की वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा में घर बना कर रह रहे थे.

घर से बाहर बुलाकर की उतारा मौत के घाट

घटना के संबंध में मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया की भईया को किसी ने कॉल कर सड़क पर बुलाया था. जिसके बाद वह बाहर गए हुए थे. कुछ देर में हम लोग को जानकारी मिला कि आपके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे. मृतक को सिर में गोली लगी है. भईया के मोबाइल पुलिस को दे दी गई है. मृतक के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार अपने पूरे दलबल के साथ मौके वरदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी है. अपराधियों ने मृतक को सिर में गोली मारी है. अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है. ताकि अपराधी की पहचान हो सके. अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.  हत्याकांड का जल्द ही उद्दभेदन कर लिया जाएगा.

Tags:Biharbihar newsbihar news todaybihar news updatelatest news biharPATNA CRIME NEWSlatest newspatna danapur thanadanapur crime news updateOne person shot dead in broad daylight in the capitalunknown criminals carried out the incidentbihar policedanapur crimedanapur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.