✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 11:53:42 AM

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित चोरनिया (आसिया) गांव में देर रात उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि थानाध्यक्ष समेत तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

दोनों तरफ से गोलीबारी, एक की मौत

जानकारी के अनुसार गायघाट थाना की पुलिस टीम कोर्ट के आदेश पर एक POCSO Act के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रात करीब 12 बजे गांव पहुंची थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई. पुलिस के अनुसार उग्र भीड़ द्वारा पथराव और हमला किए जाने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी. इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई. पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि दोनों ओर से फायरिंग हुई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं डीएसपी पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की जिससे झड़प हुई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की.

ग्रामीणों का पक्ष भी आया सामने

घटना को लेकर ग्रामीणों का पक्ष भी सामने आया है. ग्रामीण अजय कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में घर के पीछे के रास्ते से जबरन घुसी, गाली-गलौज और मारपीट की. उनके अनुसार जब ग्रामीण जगतवीर राय ने इसका विरोध किया तो थानाध्यक्ष ने उन्हें गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा

घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है लेकिन गांव में तनाव बरकरार है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Tags:Bihar village violence newsMuzaffarpur police clashPolice firing in MuzaffarpurMuzaffarpur clash latest updateBihar police vs villagers clashOne killed in Muzaffarpur firingPolice firing incident Biharihar crime news todayMuzaffarpur breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.