✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुंगेर जिला को सुखाड़ घोषित नहीं करने पर BJPऔर LJP कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना, बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:38:33 PM

मुंगेर(MUNGER): मुंगेर में तारापुर के शाहिद स्मारक चौक के समीप भाजपा एवं लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया है. इस धरना का मुख्य उद्देश्य है की मुंगेर जिला के तारापुर अनुमंडल एवं हवेली खडगपुर प्रखण्ड को बिहार सरकार कर द्वारा सुखाड़ घोषित नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा एवं लोजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय महा धरना का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम अध्यक्षता बिहार विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने किया है. 

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तारापुर अनुमंडल व हवेली खड़कपुर अनुमंडल को पूरी तरह से सुखाड़ घोषित करने को लेकर हम लोगों ने जिला प्रशासन व बिहार सरकार से मांग किया है और जिस तरह की स्थिति है. संग्रामपुर एवं असरगंज प्रखंड मुख्यालय के कुछ पंचायतों को सुखार घोषित किया है. लेकिन घोषित करने के बाद भी पैसा नहीं दिया जा रहा है. वहीं तारापुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड में सबसे जायदा उपजाऊ जमीन है. बारिश नहीं होने के कारण इन दोनों प्रखंडों में सबसे ज्यादा सुखार हुआ है. लेकिन सरकार के द्वारा दोनों प्रखंडों में एक भी गांव को सुखाड़ घोषित नहीं किया गया है.

दूसरी ओर संग्रामपुर एवं असरगंज प्रखंड के कुछ पंचायतों को सुखाड़ घोषित किया गया है. लेकिन अभी तक कोई भी मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया है. वहीं उन्होंने मांग की है कि सुखाड़ की फिर से जांच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाए. इस पूरे इलाके में लोग किसान हैं और किसानों को 3500 सौ रुपए दिया जाता है. वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 हजार करोड़ रुपए आपदा तौर पर बिहार को देते हैं. वहीं वैसे परिस्थिति में तारापुर अनुमंडल के सभी किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है और इस आन्दोलन की शुरुआत हम लोगों ने तारापुर के शहीद स्मारक से किया है और हम पूरे साउथ बिहार में बक्सर से लेकर बांका तक के लोगों को इसी तरह आंदोलन का स्वरूप देंगे. 

Tags:bihar newsmunger newsbjp ljp protest in mungercm nitish

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.