✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

विदेशी शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार, फल के कैरेट के बीच छुपाई गई थी शराब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:37:06 AM

पूर्णिया(PURNIYA): रविवार के दिन पूर्णिया पुलिस ने भारी मात्रा विदेशी शराब की खेप बरामद की. पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में फल के कैरेट में रखे 1200 लीटर विदेशी शराब की बोतलों को पुलिस ने पकड़ा है. इसके साथ ही शराब तस्कर विकास यादव को पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार विकास यादव की गिनती शहर के बड़े शराब तस्करों में होती है. इससे पहले भी विकास शराब तस्करी में कई बार जेल जा चुका है.

विदेशी शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शराब तस्कर विकास यादव बंगाल से विदेशी शराब की इन खेपों को लाकर मरंगा थाना के मिल्की गांव में छिपाकर रखता था. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर एसपी आमिर जावेद के निर्देश पर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर मरंगा थाना के मिल्की गांव में रेड किया.और ये कार्रवाई की.

फल के कैरेट के बीच छुपाई गई थी शराब

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि शराब की खेप से भरी मिनी ट्रक में फल के कैरेट भी रखे हुए ताकि किसी को शक नहीं हो. लेकिन जब छापेमारी की गई, तो 1200 विदेशी शराब की खेप के साथ मौके पर शराब लोड करा रहे विकास यादव पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है.

Tags:One arrested with consignment of foreign liquorliquor was hidden among carats of fruitsread newsconsignment of foreign liquorconsignmentforeign liquorliquorhidden among carats of fruitsbiharpurniya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.