✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लालू और तेजस्वी ने झोंकी ताकत, कहा -हम सत्ता में आएंगे तो सबकी नाराजगी दूर कर देंगे

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:06:53 AM

बिहार(BIHAR):बिहार में चार सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. सभी दलों ने अपनी ताकत झोक दी है. इंडिया गठबंधन के तरफ से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला है. वहीं NDA गठबंधन के तरफ से उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी, संजय झा के अलावा नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के अनुसार सभा किया गया है. इस दौरान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बेलागंज में लालू प्रसाद यादव तो इमामगंज, रामगढ़, तरारी विधान सभा में तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित कर  इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगी है. तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य ने संयुक्त प्रचार किया.

2025 विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव हो रहा है जो सेमीफाइनल है

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह ने चुनावी सभा किया ,तो बेलागंज में लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के सांसद सुरेन्द्र यादव के विश्वनाथ यादव के पक्ष में सभा किया है. इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस उपचुनाव में एनडीए हवा में उड़ जाएगी. तो, वहीं रामगढ़ में तेजस्वी यादव ने जनता से अपील करते हुए अजीत सिंह के लिए वोट मांगा है और कहां कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव हो रहा है जो सेमीफाइनल है यदि इस चुनाव में हमारी पार्टी चुनाव नहीं जीती है, तो परिणाम नकारात्मक जाएगा. यदि हम सभी सीटों पर चुनाव जीते हैं तो परिणाम सकारात्मक रहेगा और जो भी विपक्षी खेमा है खामोश हो जाएगी. फिर 2025 में हमें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता. तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता में आते ही नौजवानों को नौकरी और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग नाराज चल रहे हैं जब हम सत्ता में आएंगे सबकी नाराजगी दूर हो जाएगी. सबको एक साथ लेकर चलेंगे रामगढ़ विधानसभा में कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ रहा है, बल्कि पार्टी चुनाव लड़ रही है.

Tags:bihar newsbihar by electionbihar by-election 2024biharbihar by election 2024bihar politicsbihar electionbihar by election newsbihar by-electionbihar by election datebihar electionsbihar by-election 2024 datebihar byelectionbihar latest newsbihar byelection 2024bihar vidhan sabha by-election 2024bihar election newsbihar bypoll electionby election in biharbihar news livebjp candidate list for bihar byelection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.