✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जिस पति की लंबी आयु के लिए रखा तीज का व्रत उसी ने ले ली जान, स्थानीय लोगों ने आरोपी पति को जलाने का किया प्रयास

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:17:23 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए तीज व्रत करती है. हर आम महिलाओं की तरह एक महिला ने भी अपने पति के दीर्घायु के लिए व्रत रखा मगर उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली. जी हां यह दिल दहलाने वाला मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को तीज के दिन ही मौत के घाट उतार दिया. इस बेरहम पति ने अपनी सास और साली के सामने ही अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची दोनों महिलाएं भी बुरी तरह से घायल हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि घटना के तुरंत बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पारिवारिक विवाद में हुई हत्या

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी की जान ली है. मृतका की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी कोमल कुमारी के रूप में हुई है वहीं आरोपी पति की पहचान ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर इससे पहले कई बार पंचायत भी किया गया. कई बार इस मामले को सुलझाने की कोशिश भी की गई थी. मगर विवाद इस कदर बढ़ा के सनकी पति ने अपनी बीवी की जान ले ली.

लोगों ने जलाने का किया प्रयास

जिस वक्त पति अपनी पत्नी को मारने पहुँचा था उस दौरान बीच बचाव में परिवारवालों ने काफी शोर मचाया. आवाज सुन आसपास के लोग वहाँ पहुंचे जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पति को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. लोग इतने आक्रोशित थे कि लोगों ने आरोपी पति को सड़क किनारे बिजली के पोल में बांध दिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया, मगर तब तक पुलिस पहुंच गई  और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags:TeejSAMASTIPURBIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARCRIMEBIHARPOLICETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.