✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रामनवमी पर पटना के महावीर मंदिर में उमड़ा हुजूम, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की पूजा और आरती

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 10:29:32 AM

पटना(PATNA):आज रामनवमी के पावन अवसर पर महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. मंदिर के बाहर करीब 3 किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है. श्रद्धालु रात 12 बजे से ही दर्शन के लिए लाइन में खड़े हैं और लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है.महावीर मंदिर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे, जहां उनके साथ मंदिर के सेक्रेटरी सयान कुणाल भी मौजूद रहे और पूजा और आरती की.इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

रामनवमी के दिन भगवान के दर्शन का विशेष महत्त्व 

श्रद्धालुओं का कहना है कि चाहे पूरे दिन लाइन में लगना पड़े, लेकिन रामनवमी के दिन भगवान के दर्शन का विशेष महत्व होता है. इसी आस्था के चलते लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे है.कतार में लगे लोगों के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.प्रशासन की कड़ी निगरानी में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराया जा रहा है.

 श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

 श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार व्यवस्था काफी बेहतर है.हर साल रामनवमी पर महावीर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है, लेकिन इस बार उमड़ी भीड़ ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है.पूरे क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्सव का माहौल बना हुआ है.

Tags:Ramawami 2026Mahavir mandir patnaBjp national presidentNational president of bjp nitin NaveenNitin Naveen in patnaNitin navin newsRamawami in mahaveer mandir patnaViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.