✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIHAR NEWS: शराबबंदी वाले बिहार में GNM कॉलेज के प्रिंसिपल छलका रहे हैं जाम, गर्ल्स हॉस्टल में करा रहे ‘मसाज’!

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:42:31 AM

बिहार(BIHAR): बिहार के बेतिया से एक ऐसे खबर सामने आ रही है जो गुरु के दर्जे को धूमिल कर रही है. बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल का कार्यालय में ही शराब पीते तस्वीर सामने आया है. प्रिंसिपल खुद शराब का जाम बनाते है और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखते है. छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से मसाज भी कराता है. छात्राओं ने आरोप लगाया है. 

मुख्यमंत्री से की शिकायत 

प्रभारी का इन सब करतूतों के फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. छात्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी आप शराबबंदी के पक्षधर हैं, फिर  ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं. जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी देती है, फिर भी कार्रवाई नही होती. हालांकि शिकायत के बाद बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया है लेकिन अबतक कार्रवाई नही हुई. जिससे आहत छात्राएं अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा रही है.
 
मामले को नकार रहा प्राचार्य

पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपी  प्राचार्य मनीष जायसवाल पूरे फोटो को एडिट फोटो करार देते हुए आरोपी को खारिज कर रहे हैं. वहीं जीएनएम के छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को कैद करके रखा गया है. सभी छात्राएं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के बाहर हंगामा कर रही है और छात्राओं ने कहा जल्द से जल्द शराबी प्रिंसिपल को यहां से हटाया जाए फिलहाल सभी छात्राएं डीएम दिनेश कुमार राय के पास पहुंची हुई हैऔर न्याय की गुहार लगा रही है. 

Tags:latest india newslatest newsviral videoschief ministerbiharbihar governmentamendmentbihar liquor banbihar banbihar alcohol banbihar chief ministerjharkhand liquor salesbengal liquor salesindia excise revenueliquor trade banalcohol trade banbihar excise act

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.