✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छठ महापर्व पर लोगों में दिख रहा है उत्साह, एक तरफ लालू महापर्व पर पटना लौटे, तो दुसरी ओर नित्यानंद राय माथे पर दउरा लेकर पहुंचे घाट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:24:16 AM

पटना(PATNA):लोक आस्था के महापर्व का आज तीसरा दिन है और आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना लौटे हैं, तेजस्वी यादव ने कहा कि आज संध्या का अर्घ्य दिया जाएगा और छठी मैया बिहार वासियों को आशीर्वाद दें, कि वह तरक्की करें, आगे बढ़े. वही आज वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है इसको लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा भारत ने जिस तरह से चैंपियन स्टाइल में पिछले सारे मैच जीते हैं. इस तरह चैंपियन स्टाइल में भारत वर्ल्ड कप भी जीत जाएगी.

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि छठ पर्व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर्व बन चुका है

वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि छठ पर्व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर्व बन चुका है. और छठ के मौके पर हम लोग परहेज करते हैं साफ सफाई का पूरा ख्याल रखते हैं. हम छठ के मौके पर कामना करते हैं कि छठी मैया बिहार को उन्नति और तरक्की दें.

नित्यानंद राय माथे पर दउरा लेकर पहुंचे छठ घाट

वहीं आज बिहार के हाजीपुर के गंडक नदी के घाट पर  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय माथे पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे. सभी प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते केंद्रीय मंत्री लोगों के साथ छठ पूजा के अवसर पर सेल्फी लेते हुए दिखे.वही भारी संख्या के भीड़ में केंद्रीय मंत्री सभी के साथ घूमते नजर आई.

Tags:Chhath pujachhath puja 2023chhath festivalchhath festival 2023chhath puja in biharchhath puja in patnachhath puja in hajipurlalu prasad yadav on chhath pujaNityanand Rai reached the Ghat with DauraLalu returned to PatnaNityanand Rai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.