✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

OMG! गोलियों की गूंज से दहला भोजपुर का ये इलाका,रंगदारी नहीं देने पर पीडीएफ दुकान पर फायरिंग 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:55:32 AM

आरा(ARA):भोजपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल बेखौफ नजर आया, जब गड़हनी थाना क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार को गोली मार दी गई. घटना शिवपुर पेट्रोल पंप के समीप की है, जहां अपाची बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग की और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.घायल दुकानदार की पहचान शिवपुर निवासी मुस्ताक अहमद के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि वे देर रात घर से निकलकर घूम रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया.फायरिंग के दौरान जान बचाने के लिए भागते समय मुस्ताक अहमद को पैर में गोली लग गई.

रंगदारी नहीं देने पर पीडीएफ दुकान पर फायरिंग

घटना के पीछे रंगदारी नहीं देने की बात सामने आ रही है. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को आनन-फानन में आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.अचानक बाइक से आए लोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी. जान बचाने के लिए भागा तो पैर में गोली लग गई.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Tags:firing in bhojpurharsh firing in bhojpurbhojpur firingbihar bhojpur firingbarati firing bhojpurfire in bhojpurbhojpur arkestra me firingcrime in bhojpurdeath in bhojpurharsh firing in bihartejashwi in bhojpurbhojpur news in hindifiring in bihar weddingharsh firing in bihar videofiring in marriage partytejashwi yadav rally in bhojpurbhojpur surungapur gun fire in land disputetejashwi public speech in bhojpurbhojpuri songbhojpurgun shoot in surungapur bhojpur bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.