✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

OMG! पहले गोली मारकर की हत्या फिर हेक्सा ब्लेड से किये शरीर के तीन टुकड़े, जानिए सनसनीखेज मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:02:25 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है.भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है.तीन दिन से लापता युवक का शव तीन टुकड़ों में बरामद किया गया है. हत्या इतनी नृशंस है कि जिसने भी शव को देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए.

पढ़े क्या हैं पूरा मामला

मृतक की पहचान मसकन बरारीपुर निवासी संतोष दास के भांजे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि अभिषेक 23 दिसंबर से लापता था. परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद 24 दिसंबर को नाथनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी शाम पुलिस को सूचना मिली कि राघोपुर पंचायत के शाहपुर पुलिया के पास एक बोरे में कुछ संदिग्ध पड़ा है.जब पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोला गया, तो भीतर का दृश्य देख पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए.अभिषेक का शव तीन टुकड़ों में कटा हुआ था.दोनों हाथ मोटी नायलॉन रस्सी से बंधे थे और शरीर को जैकेट में बंद कर बोरे में भरा गया था, जिसमें मिट्टी और बालू भी डाली गई थी.

निर्मम हत्या से दहला भागलपुर 

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहले गोली मारकर हत्या की गई, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मशीन यानी हेक्सा ब्लेड से शरीर के तीन टुकड़े किए गए.आरोपी युवक सिर और पैर को गंगा नदी में फेंकने की बात कबूल कर चुके हैं, जिसकी तलाश अब भी जारी है.इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राधे और ऋतिक, दोनों मिर्जापुर के रहने वाले को गिरफ्तार कर लिया है उन्हीं की निशानदेही पर शव बरामद किया गया.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मृतक के परिजन नाथनगर थाना पहुंच गए.गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपियों को सामने लाने की मांग की.फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Tags:Crime news biharMurder in BhagalpurTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayBhagalpurBhagalpur newsBhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.