✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

OMG:शराबी पति का ब्यूटीशियन से चल रहा था चक्कर, जब पत्नी ने किया विरोध, तो कर दिया ये हाल, बेटे ने खोला पूरे वारदात का राज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:40:36 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आजकल प्रेमी और प्रेमिका के चक्कर में पति पत्नी का मर्डर करने का फैशन चल रहा है, लोग बड़े ही आसानी से किसी तीसरे के चक्कर में अपनी बसाई हुई दुनिया को उजड़ लेते है, कहीं पत्नी अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर देती है तो कहीं पति अपनी प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को जान से मार देता है. एक ऐसा ही झकझोर देनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने अपने प्रेमी के प्यार में पड़कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है.

पढ़ें कहां का है पूरा मामला

पूरा मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है जहां केहाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी लाइन बाजार में एक शराबी पति ने दिलदहला देनेवाली घटना को अंजाम दिया है और अपने बेटे के सामने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है. मृतिका की पहचान 38 साल की ज्योति विश्वकर्मा के रूप में हुई है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली थी.

पढ़ें क्यों हुई हत्या

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक यह हत्या प्रेम प्रसंग में किया गया है. बताया जा रहा है कि अरोपी राकेश का अफेयर अनुष्का नाम की ,ब्यूटीशियन से चल रहा था जिसका विरोध उसकी पत्नी ज्योति लगतार कर रही थी. इसी बात को लेकर बीती रात ज्योति का उसके पति से बहस हो गई.बहस इतनी बढ़ गई थी अरोपी शराबी पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वहीं पूरे मामले का राज तब खुला जब उसके 14 साल के बेटे ने पूरी बात बताई.

आये दिन पीटता था शराबी पति

महिला के 14 साल के बेटे अंश राज ने बताया कि उसने अपने मां की चीख सुनी, उसके पिता रोज शराब के नशे में उसकी मां की पिटाई करते थे, बीती रात भी कमरे में चीख पुकार उठी तो तो वो दौड़ कर अपने मां के कमरे में गया, और देखा कि उसकी मां बेहोश फर्श पर गिरी हुई है जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

हत्या को हादसे में बदलना चाहता था आरोपी

वही शातिर अरोपी पति ने मामले को हत्या की जगह हादसा बताने की कोशिश की लेकिन उसके बेटे ने पुलिस के सामने जो राज खोले वह मर्डर की ओर इशारा कर रहे थे, जिस तरह से महिला के शरीर चोट के निशान थे और नाक मुंह से बहता खून वारदात की कहानी को बया कर रहे थे.

18 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि ज्योति और राकेश की शादी आज से 18 साल पहले हुई थी दोनों के तीन बच्चे भी हैं लेकिन किसी दुसरी महिला के चक्कर में राकेश ने अपनी खुशहाल जिंदगी को नर्क कर कर दिया एक तरफ जहां उसकी जिंदगी बर्बाद हुई तो वहीं 3 बच्चों का भविष्य भी खतरे में पड़ चुका है. वही इस बात का भी ख़ुलासा हुआ है कि अरोपी पति शराब तस्करी में पहले जेल भेजा चुका है.वही मायके वालों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:crimecrime news biharmurder in purniyaweird love story of biharkiller husband of bihartrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypurniyapurniya newspurniya news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.