✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शर्मनाक ! जमीन बना इस बुजुर्ग की जान का दुश्मन, बंटवारे को लेकर अपने ही बेटों ने किया ऐसा हाल की सहम गया पूरा गांव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:19:02 PM

बेतिया(BETTIAH): बच्चों के लिए सिर पर बाप का साया क्या होता है ये बात उनसे पूछना चाहिए जिनके पिता इस दुनिया में नहीं है, जो बच्चे अनाथ हैं उन्हें अपने माता पिता की अहमियत समझ में आती है, लेकिन जिनके माता-पिता अभी जिंदा है, उन्हे इस बात की जरा भी कद्र नहीं है, तभी तो लोग धन दौलत की लालच में मां-बाप को ही मार डालते है. एक ऐसा ही दिल दहला देनेवाला वाला मामला बिहार के बेतिया जिले से सामने आया है, जहां महज कुछ गज ज़मीन के लिए कलयुगी बेटों ने मिलकर अपने बुजुर्ग पिता की दर्दनक तरीके से हत्या कर दी है.

पढ़ें क्या है पूरा मामला

पूरा मामला बेतिया जिले के नरकटियागंज का है. जहां जमीन के बंटवारे को लेकर बेटों ने अपने ही पिता की चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दिया है. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है. मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रशेखर साह उर्फ जक्शन साह के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बंटवारे को लेकर अपने ही बेटों ने कर दिया ये हाल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर व जमीन की हिस्से को लेकर चंद्रशेखर साह का अपने ही बेटों राधाकांत और राजकिशोर से विवाद चल रहा था. जिसको लेकर गांव में रविवार के दिन 2 बार पंचायती भी हुई थी. जब बात नहीं बनी तो रविवार की रात फिर से पंचायती हुई इस दरमियान भी जब बात नही बनी तो राधाकांत के कहने पर राजकिशोर साह ने अपने ही पिता की चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दिया. हत्या के बाद वह फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे राधाकांत को गिरफ्तार कर लिया है और राजकिशोर साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Tags:crime news bettiahmurder in bettiahcrime news bihartrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaybettiahbettiah newsbettiah news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.