✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाप रे! पहले बजाया डीजे फिर भाई-भाभी और भतीजा-भतीजी के साथ किया कुछ ऐसा कि दहला गए लोग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 2:10:36 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कभी-कभी हमारी आंखों के सामने कुछ ऐसी तस्वीरें और खबरें आती हैं जिन्हें देखकर और सुनकर हमारा कलेजा दहल जाता है.ऐसी ही एक घटना बिहार के कैमूर जिले से सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए है.जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले डीजे बजा दिया ताकि बाहर किसी को भी अंदर क्या हो रहा है इसकी आवाज या जानकारी न मिल पाए.इसके बाद उसने एक-एक कर पहले अपने भाई और भाभी की हत्या कर दी.फिर भतीजे और भतीजी के साथ भी ऐसा कांड किया कि लोगों की रूह काँप गई.

भाई ने की हत्या

जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई उसकी पत्नी और छोटे बेटे बेटी की हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के बाद शवों के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें सूटकेस व बोरियों में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी भाई विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.आपको बता दें कि यह पूरा मामला 10 मई का है, जब एक पेड़ के पास दो बोरियों में टुकड़ों में लाश बरामद हुई थी. इस मामले में अवैध मानवीयता का खुलासा हुआ है.बताया जा रहा है कि यह चारों शव पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के हैं, जिन्हें उनके छोटे भाई ने ही मौत के घाट उतारा था.

पढिए कैसे हुआ ख़ुलासा

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में इस भयावह और दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 10 मई को मोहनिया-रामगढ़ मार्ग पर दुर्गावती नदी पुल के नीचे सूटकेस में कटे हुए शवों के अंग मिले थे. पुलिस अनुसंधान में जुटी ही थी कि 12 मई को अभयदेय गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में मानव अंगों के कटे टुकड़े बरामद हुए. कुल मिलाकर एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों के शव थे, जिन्हें हत्यारों ने 18 टुकड़ों में काटा था.

हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और लोहे का फाइटर बरामद

पुलिस जांच में शवों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और दो मासूम बच्चों के रूप में हुई. इसके बाद एसपी के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छोटे भाई विकास गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की.विकास ने अपने भाई, भाभी और दो बच्चों की हत्या कर शवों को सूटकेस और बोरे में भरकर स्कूटी से फेंकने की बात कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो मृतकों के सिर, एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और लोहे का फाइटर बरामद किया.

Tags:BiharKaimurRamgarhCrime NewsMurder CaseFamily MurderShocking CrimeBreaking NewsPolice InvestigationTrue Crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.