✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हे भगवान! ससुर के मौत के बाद पत्नी को ऑटो पर बैठाने जा रहा था युवक, तभी गोली मारकर कर दी गई हत्या

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 15, 2026, 12:45:53 PM

कैमूर(KAIMUR):कैमूर जिले में दिनदहाड़े हुई हत्या ने दहशत फैला दिया है.जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में विष्णु कांत मिश्रा को गोली मार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन गोली उनको मारी गई है.पहला गाल में, दूसरा सीने में और तीसरा पीठ में गोली लगने की बात बताई जा रही है. गोली मारने वाला आरोपी गांव का ही अमित कुमार दुबे बताया जा रहा है जो फिलहाल फरार है.

गोली क्यों मारी गई इसका खुलासा नहीं हो पाया है

घटना को अंजाम किस कारण से दिया गया इसकी अभी तक कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. मृतक अपने पत्नी को उसके मायके भेज रहा था. पत्नी के पिता की डेथ होने के बाद.जैसे ही वह पत्नी को ऑटो में बैठाने के लिए ऑटो में पहुंचा इस समय आरोपी दौड़ते हुए आया और गोली मारकर भाग निकला.

ससुर के मौत के बाद पत्नी को ऑटो पर बैठाने जा रहा था युवक

बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के ससुर के एक्सपायर होने के बाद अपनी पत्नी को ऑटो पर बैठने के लिए गए थे तभी आरोपी दौड़ करा आया और उनके ऊपर चार-पांच राउंड फायरिंग किया.गोली मारने वाला महिला गांव का ही है जो कुढ़नी थाना क्षेत्र में पड़ता है. उस आरोपी का नाम अमित कुमार दुबे है.जब तक हम लोग पहुंच पाते वह फरार हो गया.विष्णु देव मिश्रा ने बताया मेरा छोटा भाई विष्णु कांत मिश्रा को गांव के ही आरोपी अमित कुमार दुबे ने गोली मारकर हत्या कर दिया है.

पढ़े डीएसपी प्रदीप कुमार ने क्या कहा

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कुढनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला गांव में अमित कुमार दुबे द्वारा विष्णु कांत मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. हत्या करने का फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.विष्णु कांत मिश्रा की घटना स्थल पर मौत हो गया है.इनको पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा जा रहा है.

Tags:murder in kaimurgirl murdered in kaimurkaimur murderkidnapping and murder of girl in kaimurkaimur murder casekaimur murder news@kaimur murder casekaimur dowry murder casecrime in kaimurkaimur murder case accused arrestedbjp booth president murder in katnikaimur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.