✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हाय रे जमीन! खूनी खेल में बदला जमीन का विवाद, भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गांव में पसरा सन्नाटा

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:36:15 AM

जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद जिले के मोदनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टरमा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. वर्षों से चली आ रही जमीन की तनातनी उस समय हिंसक हो गई, जब भतीजे ने अपने ही चाचा इंद्रेश शर्मा को गोली मार दी.घटना हिलसा स्थित 35 धुर जमीन के बंटवारे को लेकर हुई, जिसे लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. सोमवार को कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि भतीजे ने गुस्से में आकर गोली चला दी, जो इंद्रेश शर्मा के हाथ में लगी.

घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है.हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है.

पढ़े क्या है पूरा मामला

इंद्रेश शर्मा के छोटे भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि यह विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा. कई बार पंचायत स्तर पर बैठकों और समझौतों की कोशिशें हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया.घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग भय के साए में है.ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आजकल लोग छोटी-छोटी बातों में भी अपना आपा खो देते हैं और गुस्सा जब नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो वह विनाशकारी रूप ले लेता है.

मामले की जांच में लगी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाने में समाज और प्रशासन की क्या भूमिका होनी चाहिए.

Tags:Bihar NewsTodays bihar newsCrime NewsTrending newsBihar crime NewsLand dispute turned into a bloody gameLand dispute in biharnephew shot uncleNephew shot uncle in BiharNephew shot uncle in Bihar NewsHindi newsTaza khabar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.