✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हे भगवान! महिला ने अवैध संबंध रखने से किया इंकार तो युवक ने कर दिया काम तमाम,पढ़े फिर क्या हुआ ? 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:31:56 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव स्थित बालू टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक युवक ने 26 वर्षीय महिला को गोली मार दी.महिला की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.मृतक की पहचान मोनी देवी (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है.

पढे मामले पर स्थानीय लोगों ने क्या जानकारी दी

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक प्रकाश मंडल पिछले कई महीनों से मोनी देवी को परेशान कर रहा था.वह आए दिन उसके घर के आसपास मंडराता था और मोबाइल नंबर मांगने के साथ-साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. महिला ने कई बार उसे सख्त लहजे में मना किया और उसके व्यवहार का विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

सनकी युवक ने महिला को मारी गोली

बताया जा रहा है कि प्रकाश मंडल ने मोनी देवी को अकेला देख अचानक उस पर गोली चला दी.गोली लगते ही मोनी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की.भीड़ ने उसके पास से हथियार भी छीन लिया था, लेकिन वह लोगों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.इस दर्दनाक घटना ने न केवल इलाके को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए है.जिस प्रकार एक महिला ने साहस दिखाते हुए गलत का विरोध किया, और उसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, वह बेहद चिंताजनक और दुखद है.स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और महिला को न्याय दिलाया जाएगा.

Tags:murder in bhagalpurbhagalpur murder in police linelady constable murder in bhagalpurbhagalpur in neelam yadav murdersilk cloth merchant murder in bhagalpurbhagalpur murdershraddha murder case in bhagalpur part-2bhagalpur me murderbhagalpur murder newsbhagalpur murder casebhagalpur murder videobhagalpur woman murderbhagalpur double murderbhagalpur market murderbhagalpur murder updatebhagalpur sipahi murderbhagalpur murder hindi newsbhagalpur police lines murderCrime news biharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayBhagalpurBhagalpur newsBhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.