✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ट्यूशन पढ़ने गए थे दो मासूम बच्चे फिर अचानक कार में मिली लाश,पढ़े दिल दहला देनेवाली वारदात   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:04:56 PM

पटना(PATNA):राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया.यहां खड़ी एक कार के अंदर दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. मृतक बच्चों की पहचान भाई-बहन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 5 से 10 साल के बीच बताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने कार में बच्चों को बेसुध देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

शव पर मिले चोट और जलने के निशान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बच्चे की पीठ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए है, साथ ही जलने के भी संकेत मिले है. इन निशानों ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है. दोनों बच्चों का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि वे कार के अंदर कैसे पहुंचे और इतनी गंभीर स्थिति में कैसे पहुंचे.जांच के सभी पहलुओं पर काम कर रही.पुलिस ने हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चों की मौत का कारण क्या है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

इलाके में मातम और दहशत

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है.इंद्रपुरी की इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा और बच्चों की देखरेख पर कई सवाल खड़े कर दिए है. पुलिस की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के नतीजे ही इस रहस्य से पर्दा उठा पाएंगे.

Tags:patna crime newscrime newspatna crime scenepatna crimepatna newspatna me crimecrime in patnabihar crime newsindia crime newspatna crime cctvpatna firing newsbihari crime newspatna police newspatna murder crimepatna crime updatepatna news livelive patna newspatna accident newstrending patna newstodays crimen newspatna news todaypatna viral newspatna today newspatna indrapuri newsbihar crime news livepatna latest newspatna murder newsbihar crime news todaymurder in patnamurder in patna citydouble murder in patnalawyer murder in patnaadvocate murder in patnagangster murder in patnalawyer murdered in patnapatna murderpatna murder casepatna murder cctvmurder case patnapatna city murderpatna murder videopatna july 4 murderpatna murder breakingpatna double murderdouble murder patnapatna lawyer murderpatna businessman murderpatna hospital murdergangster murder patnapatna gangster murderTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.