✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अब टाटा कंसल्टेंसिंग की देख-रेख में बनेगी विराट रामायण मंदिर,  2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:58:24 PM

पटना (PATNA) : बिहार में महावीर मंदिर न्यास की ओर से विराट रामायण मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. यह अयोध्या से जनकपुर तक बन रहे राम जानकी मार्ग कें 140 एकड़ भूमि पर स्थित है. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुनाल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं देश में कई मेट्रो प्रोजेक्ट और टाटा कंसल्टेंसिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के साथ महावीर मंदिर न्यास के बीच MOU साइन किया गया है. 

2024 तक पूरा हो जाएगा काम 

बता दें अब तक फिलहाल विराट मंदिर निर्माण की पायलिंग का काम करीब 70 फीसदी तक हुआ है. बांकी का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा. टाटा कंसल्टेंसी के करार में मैकेनिज्म, इलेक्ट्रिकल, प्लम्बिंग, लैंडस्कोप आदि के नक्शा निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर की रुप रेखा तैयार करने की MOU साइन हुई है. 

विराट रामायण मंदिर 2025 तक बनकर तैयार

महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुनाल ने बताया कि टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के सुपरविजन में विराट रामायण मंदिर की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो गयी है और अब विराट रामायण मंदिर 2025 तक बनकर तैयार हो जायेगा. MOU साइन करने के मौके पर टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक राहुल सारडा मौजूद थे .

Tags:Ramayana Templepatnapatna newspatna ltest newsbiharbihar latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.