गया(GAYA):इन दिनों देश में एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है उसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी इंधन बचाने और कालाबाजारी को लेकर बड़ा कदम उठाया है.आपको बता दें कि बिहार के गया जी में प्रशासन की ओर से एक अनोखी पहल की गई है जो काफी ज्यादा सराहनीय है. प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया कि अब एक गाड़ी में बहुत सारे अफसर जाएंगे, ताकि हर एक के लिए अलग-अलग गाडि़यां ना भेजनी पड़े जिससे इंधन की बचत होगी.
इंधन बचत को लेकर बड़ा फैसला
इस व्यवस्था का उद्देश्य न केवल खर्च में कटौती करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी ठोस कदम है.जिले के प्रभारी सचिव एसके अनिल के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है.जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही वाहन में यात्रा करेंगे.हालांकि, इसे पूरी तरह लागू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा, लेकिन प्रशासन इसे जल्द जमीन पर उतारने की तैयारी में है.
काफ़ी सराहनीय है प्रशसन का यह कदम
आपको बता दें कि इन दिनों देश में एलपीजी गैस लेकर संकट है. ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसी पहल करना एक आदर्श प्रशासन की तस्वीर को दिखाता है.गया में जिस तरीके से पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है उसी तरीका से अगर हर जिले में और हर राज्य में प्रशासन ऐसे कदम उठाए तो काफी हद तक सरकारी खर्च और इंधन में बचत होगी जिससे सरकार को भी फ़ायदा होगा.