✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अब डिजिटल होंगे बिहार के किसान! घर बैठे रियल टाइम पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:12:30 PM

पटना(PATNA): बिहार के किसानों को जल्‍द ही नई सौगात मिलने वाली है. अब किसान भी इस डिजिटल क्रांति के दौर हाईटेक होने वाले है. नीतीश सरकार ने किसानों और खेत खलिहानों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू भी कर दिया है. जल्‍द ही खेतों-खलिहानों की दुनिया में डिजिटल क्रांति दिखाई देने लगेगी. नीतीश कैबिनेट ने कृषि विभाग के डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन को हरी झंडी दे दी है. इसके शुरू होते ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ रियल टाइम मिलेगा. खेती से जुड़े तमाम काम मोबाइल एप और ई-गवर्नेंस टूल्स से आसान हो जाएंगे.

फसल से बाजार तक, अब सब कुछ डिजिटल

डिजिटल कृषि निदेशालय का मकसद खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना है.निदेशालय की कोशिश है कि किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, पौधा संरक्षण में ड्रोन तकनीक और फसल मौसम की जानकारी मिलती रहे. इस डिजिटल प्‍लेटफॉम पर जनरल क्रॉप एस्टीमेशन सर्वे के जरिए सही और सटीक जानकारी मिलेगी.

योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी रफ्तार

यह निदेशालय न सिर्फ किसानों की मदद करेगा, बल्कि कृषि विभाग के विभिन्न निदेशालयों, निगमों और संभागीय कार्यालयों में भी डिजिटल आधारभूत संरचना तैयार करेगा. मोबाइल एप्लीकेशन, ई-गवर्नेंस टूल्स और ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए योजनाओं के क्रियान्वयन की गति तेज होगी और सेवाएं किसानों तक समय पर पहुंचेंगी.

आसान होगी फार्मर रजिस्ट्री

अब किसान घर बैठे मोबाइल पर कृषि संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे.फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी. इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी. साथ ही, ई-डैशबोर्ड के जरिए योजनाओं की निगरानी और अन्य विभागों के साथ समन्वय भी बेहतर होगा.

खेती में आएगा तकनीकी बदलाव

राज्य सरकार का मानना है कि यह कदम बिहार की खेती में तकनीकी बदलाव का नया अध्याय खोलेगा. पारदर्शिता बढ़ेगी, आंकड़े सटीक होंगे और किसान बिना चक्कर लगाए सीधे अपने खेत में खड़े-खड़े सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे.

Tags:bihar solar scheme 2025bihar new scheme 2025bihar government scheme 2025bihar cm new scheme 2025bihar scheme for youth 2025bihar new scheme july 2025bihar dairy farm yojana 2025bakri farm scheme biharbihar dairy farm 2025bihar dairy farm online 2025bihar free solar panel schemebihar government schemesbihar dairy farm loan 2025bihar new solar panel schemebihar cm scheme for studentsbihar murgi farm yojana 2025bihar bakri farm yojana 2025bihar pratigya yojana form kaise bhare 2025Trending newsViral newsScheme of biharFarmers scheme of biharFarmersGovernment of bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.