✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में नोट बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 95 लाख कैश के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 12:00:11 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ): जिले में एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग लोगों को केमिकल के जरिए नोट दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करता था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 95 लाख रुपये से अधिक की नकदी, नोट गिनने की मशीन, रसायन और काले रंग के कागज के बंडल बरामद किए हैं.

मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बड़े स्तर पर ठगी की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही विनय तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ सिधवलिया के नेतृत्व में बैकुंठपुर, सिधवलिया और मोहम्मदपुर थाने की संयुक्त टीम गठित की गई. इसके बाद देर रात इलाके में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान निवासी फरद हुसैन, चंपारण का कैसर आलम, सारण के सौरव कुमार और नंदकिशोर राय, सिवान का सुरेश कुमार सुमन, गोपालगंज के सोनवलिया निवासी अमित कुमार, सिंहासिनी गांव का प्रदीप राय और सदौवा का कामेश्वर राय शामिल हैं.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह भोले-भाले लोगों को “जादुई केमिकल” के जरिए नोट दोगुना करने का लालच देता था. आरोपी पहले काले रंग के कागज और केमिकल की मदद से नकली डेमो दिखाकर लोगों का भरोसा जीतते थे. इसके बाद मोटी रकम लेकर फरार हो जाते थे.

पुलिस के अनुसार मौके से बरामद सभी नोट असली हैं. शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई जिलों और दूसरे राज्यों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बिहार पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितने लोग इस गिरोह की ठगी का शिकार बन चुके हैं.

 

Tags:GopalganjGopalganj fraud gang bustedBihar police raid latestChemical note doubling scamGopalganj scam newsBihar fraud case todayFake currency scam BiharRs 95 lakh cash seizedGopalganj police actionBihar crime news latestBihar police crackdown on fraud

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.