✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

न कोई सुराग, न कोई कॉल, क्या कोई बड़ा गिरोह इनके पीछे है ? जवाब ढूंढ रही है पुलिस

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:04:47 PM

भागलपुर : एक खबर जिसने हर मां-बाप की नींद उड़ा दी है. स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं और फिर वापस नहीं लौटीं. न कोई सुराग, न कोई कॉल. अब इस रहस्यमयी गुमशुदगी में एक पुराने किडनी रैकेट कांड की एंट्री ने पुलिस और परिजनों दोनों की चिंता बढ़ा दी है.

जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने है

 पिछले 9 दिनों से दोनों बेटियों का कोई पता नहीं

बबरगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई जिया और सोनाक्षी मिरजानहाट स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं है. पिछले 9 दिनों से दोनों बेटियों का कोई पता नहीं. इसी बीच पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है सितंबर 2025 यही स्कूल एक और छात्रा खुशी शर्मा जिसका अपहरण उसकी ही सहेली ने साजिश रचकर करवाया था आरोप है कि खुशी को बहला-फुसलाकर भागलपुर जंक्शन लाया गया जहां उसे एक महिला के हवाले कर दिया गया.

पुराने कांड की परछाईं जिया और सोनाक्षी की गुमशुदगी पर

नशीला पदार्थ, बेहोशी और फिर यूपी ले जाकर किडनी बेचने की कोशिश मारपीट और धमकियां शोर मचाया तो किडनी बेच देंगे. किसी तरह जान बचाकर खुशी पटना पहुंची और परिवार तक लौटी अब उसी पुराने कांड की परछाईं जिया और सोनाक्षी की गुमशुदगी पर पड़ती दिख रही है. पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा सोहाना से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई.

आज हमारी बेटी घर पर होती

बाद में पुलिस सोहाना को बबरगंज थाना ले गई. इसी दौरान सोनाक्षी की मां रेणु देवी का आरोप थाना प्रभारी ने धमकाया कहा ज्यादा बोलोगी तो मार देंगे परिवार का दर्द, पुलिस पर सवाल लापता छात्राओं के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है. परिवार का कहना है अगर पुलिस समय पर मदद करती तो आज हमारी बेटी घर में होती वहीं हिरासत में ली गई छात्रा के पिता प्रदीप शर्मा ने साफ कहा मेरी बेटी निर्दोष है उसे फंसाया जा रहा है. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद गुलाम ने कहा हमारी छात्राएं हैं बस सुरक्षित वापस आ जाएं इसके लिए पूरी स्कूल प्रार्थना कर रही है. सवाल आज भी वही है भागलपुर की जिया और सोनाक्षी कहां हैं क्या कोई बड़ा गिरोह इनके पीछे है और क्या मासूम बेटियां अब भी सुरक्षित हैं जवाब ढूंढ रही है पुलिस और टकटकी लगाए बैठा है पूरा शहर.

Tags:BHAGALPURLATATABACHHIASURAGPOLICEBABARGANG

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.