✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश के मंत्री ने किया सेना का अपमान तो बोली बीजेपी- शर्मिंदगी की पराकाष्ठा पार, कुर्सी के लिए कुछ भी सहेंगे नीतीश सरकार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:26:20 AM

पटना(PATNA): बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने जिस तरह से सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मंत्री पर और महागठबंधन की सरकार पर हमलावर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंत्री सुरेंद्र यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है यह शर्मिंदगी की पराकाष्ठा है. सेना के जवान सेना के पदाधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बल अपने जीवन का बलिदान देते हैं और उनके खिलाफ यह गैर जिम्मेदार मंत्री इतनी घटिया बात करते हैं. उससे ज्यादा शर्म की बात कुछ नहीं हो सकती.  क्या कर रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. 

नीतीश के मंत्री सीधा देश के अग्नि वीरों के बारे में ऐसे अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं.  क्या करें तेजस्वी यादव उन्हीं की पार्टी के मंत्री हैं. उन्होंने कहा सुरेंद्र यादव हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और नीतीश और तेजस्वी समझ जाएं कि देश की सेनाओं का अपमान बिहार की आवाम बर्दाश्त नहीं करेगी और हम इसके खिलाफ पूरे बिहार में प्रथम रूप से अपनी बात कहेंगे और उनको एक्सपोज करेंगे. 

 सुरेंद्र यादव ने क्या कहा था 

मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना में भर्ती के लिए 'अग्निवीर' योजना की आलोचना की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से आने वाले 8 साल में भारतीय सेना हिजड़ों  की सेना बन जाएगी. इतना ही नहीं सुरेंद्र यादव ने कहा कि जिसने भी इस स्कीम को शुरू किया है उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए. 

25 में बिहार में बने भाजपा का मुख्यमंत्री 

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा पूर्णिया में हमारे गृह मंत्री आए थे. उनकी बात का शंखनाद हो चुका है. इस प्राकृतिक स्वार्थी गठबंधन से बिहार की आवाम को मुक्त कराना भाजपा का लक्ष्य है और 2024 में लोकसभा में निर्णायक विजय हो और 25 में भाजपा का मुख्यमंत्री बिहार में बने यह हमारा संकल्प है. 

Tags:biharnitish kumarNitish's minister insulted the armyबीजेपी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.