✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

“नीतीश मॉडल” ही बिहार की पहचान, नहीं चलेगा कोई दूसरा मॉडल : मंत्री श्रवण कुमार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 1:29:42 PM

पटना (PATNA):  बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य में केवल “नीतीश मॉडल” ही लागू रहेगा इसके अलावा किसी अन्य मॉडल की कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब सियासी गलियारों में “सम्राट मॉडल” को लेकर चर्चा तेज है.

23 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा

मंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हो चुका है और 23 फरवरी को औपचारिक रूप से उन्हें फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह ऐलान किया जाएगा.

“नीतीश मॉडल पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं होनी चाहिए”

दरअसल, नीरज कुमार द्वारा एक ट्वीट में “सम्राट मॉडल” की चर्चा की गई थी जिसमें अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर तुलना की गई थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने नाराजगी जताई और कहा कि “जो मॉडल पिछले 20 साल से बिहार में चल रहा है वही आगे भी चलेगा. यह नीतीश कुमार का मॉडल है और इसी पर राज्य आगे बढ़ेगा.” उन्होंने यह भी कहा कि “नीतीश मॉडल पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं होनी चाहिए.”

जनता के बीच जाकर उनकी नब्ज टटोलते हैं मुख्यमंत्री

वहीं पश्चिम बंगाल में जदयू के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव जरूर लड़ेगी लेकिन इसका अंतिम निर्णय वहां के प्रभारी और शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” को लेकर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर उनकी नब्ज टटोलते हैं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं.

 

Tags:Nitish Model BiharBihar Development Model Nitish KumarShravan Kumar Minister Statement BiharJD(U) Politics Bihar NewsBihar Political News 2026Nitish Kumar Governance ModelBihar Government Policy NewsSamrat Model vs Nitish ModelBihar Latest Political UpdatesBihar Leadership DebateNitish Kumar Latest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.