✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

740 करोड़ की योजनाओं की सौगात, समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 5:41:29 PM

गया (GAYA): जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 45 मिनट के संबोधन में विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास नहीं था लेकिन NDA सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ और राज्य तेजी से आगे बढ़ा.

भविष्य में 1 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए लाखों शिक्षकों की बहाली, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और करोड़ों लोगों को रोजगार देने का दावा किया. साथ ही भविष्य में 1 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य भी रखा.

533 योजनाओं का उद्घाटन और 40 योजनाओं का शिलान्यास

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में 533 योजनाओं का उद्घाटन और 40 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिनकी कुल लागत करीब 740 करोड़ रुपये है. उन्होंने इसे बिहार के विकास का स्वर्णकाल बताया.

कार्यक्रम का सबसे राजनीतिक क्षण रहा

सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने भीड़ से हाथ उठवाकर समर्थन लिया जो कार्यक्रम का सबसे राजनीतिक क्षण रहा. इस मौके पर सम्राट चौधरी और जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया. वहीं अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि NDA मिलकर उचित समय पर निर्णय लेगा.

Tags:Bihar development schemes 740 croreNitish Kumar Samriddhi YatraNitish Kumar development projectsihar government new schemesNitish Kumar announcement today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.