✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहुंचा नीतीश कुमार का हिजाब विवाद, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:33:32 AM

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए है.पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हुई एक घटना अब केवल राज्य या देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी मिलने लगी है. इस मामले में पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी द्वारा जारी एक वीडियो ने विवाद को और गंभीर बना दिया है.

मुस्लिम महिला चिकित्सक हिजाब पहनकर मंच पर पहुंची थी

असल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हजार से अधिक नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे.इसी दौरान एक मुस्लिम महिला चिकित्सक हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं.आरोप है कि नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए यह क्या है? कहा और कथित तौर पर महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की.

घटना कैमरे में कैद

घटना के तुरंत बाद महिला चिकित्सक असहज और घबराई हुई नजर आई, जिन्हें मंच पर मौजूद एक अधिकारी वहां से अलग ले गए.इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री को रोकने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही हिजाब, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, धार्मिक पहचान और महिला सम्मान को लेकर सियासी हलकों में तीखी बहस छिड़ गई. विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के व्यवहार को असंवैधानिक और महिला गरिमा के खिलाफ बताया है. वही, सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई औपचारिक और स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

पाकिस्तानी डॉन की धमकी

इस विवाद को अंतरराष्ट्रीय मोड़ तब मिला जब पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया.वीडियो में उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी भरे लहजे में कहा एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अगर किसी मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार करता है, तो उसे माफी मांगनी चाहिए. अभी भी समय है। बाद में यह न कहा जाए कि चेतावनी नहीं दी गई थी.

कौन है शहजाद भट्टी

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है और उस पर भारत विरोधी गतिविधियों और कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े होने के आरोप लगते रहे है.वह सोशल मीडिया पर खुद को इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही बताता है.भारत में उसकी छवि एक उकसावेबाज और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की मानी जाती है.

पाकिस्तानी डॉन की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

पाकिस्तानी डॉन की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है.हालांकि, बिहार सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक इस धमकी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला अब केवल राजनीतिक या सामाजिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि इसे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी गंभीरता से देखा जाना चाहिए.

Tags:nitish kumar hijab controversycm nitish kumar hijab controversynitish kumar hijab controversy livenitish kumar hijab controversy newsnitish kumar on hijab controversywhat is nitish kumar hijab controversynitish kumar muslim hijab controversynitish kumar hijab controversy debate livenitish kumar controversynitish kumar on hijabnitish kumar controversy todaynitish kumar hijabnitish kumar hijab rownitish kumar hijab removenitish kumar hijab casecm nitish kumar hijab

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.