✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश के फैसले पर सवाल, आनंद मोहन बोले JDU और BJP दोनों के लिए ठीक नहीं, बिहार की राजनीति में हलचल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 4:47:09 PM

शिवहर (SHIVHAR) : शिवहर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में जो बयान दिया है उससे एक बार फिर सियासी भूचाल मचने की संभावना है. आनंद मोहन ने शिवहर के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि एक स्थापित नेता को अचानक से पद चिंयुत करने से बिहार के अल्पसंख्यक और अति पिछड़े, पिछड़े वर्ग के लोगों में संशय की स्थिति है. जो लोग नीतीश कुमार को राज्य सभा भेज कर यह समझ रहे है कि उन्होंने बहुत बड़ा तीर मार लिया मै उनको बता देना चाहता हूं कि यह फैसला न जेडीयू के लिए ठीक है और न भाजपा के लिए. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार राज्य सभा चले गए तो इस परिस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष का भी कोई मतलब नहीं.

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

आनंद मोहन ने अपनी ओर से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग रख दी है. पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर वकालत करते हुए निशांत को लाना है तो फुल फ्लेज में लाएं. आनंद मोहन ने कहा, निशांत कुमार के आने से उम्‍मीद जगी है. इससे आक्रोश को कुछ हद तक कम हुआ.

‘उपमुख्यमंत्री’ मतलब ‘चुप मुख्यमंत्री’

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री क्या होता है ? उपमुख्‍यमंत्री मतलबल चुप होता है. निशांत कुमार को लाना है तो उन्हें फुल फ्लेज लाया जाए. ‘उपमुख्यमंत्री’ मतलब ‘चुप मुख्यमंत्री’.

कार्यकारी अध्यक्ष का कोई महत्व नहीं 

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बगैर नाम लिए हुए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से हटकर राज सभा चले गए तो ऐसे में जड़ियों में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई मतलब नहीं है बिहार जैसे विविधता और बड़े राज्य के मुख्यमंत्री से हटाने के बाद अब जदयू का पूरा निर्णय नीतीश कुमार को लेना है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो निर्णय लेंगे कार्यकर्ता यह समझ जाएंगे कि माननीय नीतीश कुमार का निर्णय है ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई महत्व नहीं रहता है.

 

Tags:Nitish Kumar decision controversyAnand Mohan statement on Nitish KumarJDU BJP tension Bihar politicsBihar political news latestNitish Kumar Rajya Sabha moveAnand Mohan on JDU BJP allianceJDU BJP conflict newsNitish Kumar latest updateBihar political crisis 2026Anand Mohan reaction Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.