✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शराबबंदी पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! जातीय गणना की तरह ही शराबबंदी पर भी होगा सर्वे

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:17:14 AM

पटना(PATNA):बिहार में शराबबंदी पर जंग छिड़ी रहती है.जब से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णरुप से शराबबंदी की है, तब से बिहार में आये दिन जहरीली शराबकांड की कई तस्वीरें सामने आती रहती है, जिसमें सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं. वहीं इसके खिलाफ सीएम को बहुत कुछ सुनना पड़ता है. लेकिन अब नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. जिससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ सकता है.

आर्थिक सर्वे की तरह ही शराबबंदी को लेकर सर्वे किया जाएगा

आपको बताये कि सीएम नीतीश कुमार ने  ये फैसला लिया है कि बिहार में हुई जातीय गणना और आर्थिक सर्वे की तरह ही शराबबंदी को लेकर सर्वे किया जाएगा और ये पता लगाया जायेगा कि कितने लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं और कितने लोग इलके खिलाफ में हैं.

नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने ये बातें कही है

वहीं इससे ये भी पता चलेगा कि शराबबंदी के बाद कितने लोगों ने शराब छोड़ा है.इसके बाद सरकार फैसला करेगी कि आगे क्या करना है. सर्वे के बाद एक बाद फिर से बिहार में मानव श्रंखला बनाया जायेगा. ये बाते आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही है.

Tags:nitish kumarnitish kumar newsnitish kumar on sharab bandisharab bandi newssharab bandi servey in biharsharab bandi surveysharab bnadi news breakingbiharpatna news todaybihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.