✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राज्यसभा पर अंतिम निर्णय नीतीश कुमार का ही होगा : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 12:56:52 PM

पटना : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) गुरुवार को पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी. ललन सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से नीतीश कुमार का फैसला है और पार्टी में उनके निर्णय का सम्मान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी उनके द्वारा बनाई गई है, इसलिए वे जहां भी जाना चाहें, यह उनका अधिकार है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाना चाहेंगे वही होगा. इसमें किसी के चाहने या न चाहने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अंतिम निर्णय नीतीश कुमार का ही होगा.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है

केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के कामकाज की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो विकास कार्य करके दिखाया है उसकी कल्पना भी पहले नहीं की जा सकती थी. उनके नेतृत्व में राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है और बिहार की नई पहचान बनी है. ललन सिंह ने कहा कि बिहार को जिस तरह से नीतीश कुमार ने विकसित करने का काम किया है वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. इसलिए राज्यसभा को लेकर जो भी फैसला होगा वह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय होगा.

 

 

Tags:Nitish Kumar Rajya Sabha decisionLalan Singh statement on Nitish KumarNitish Kumar Rajya Sabha newsBihar politics latest newsLalan Singh on Nitish Kumar Rajya SabhaNitish Kumar political decisionBihar CM Nitish Kumar Rajya Sabha speculationBihar political developments

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.