✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश कुमार रहेंगे ‘मार्गदर्शक’,निशांत कुमार कल JDU करेंगे ज्वाइन : संजय झा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 5:48:27 PM

पटना : नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही बिहार की सरकार चलेगी. निशांत कल 1:00 बजे पार्टी ज्वाइन करेंगे. पार्टी के साथ-साथ सरकार में भी शामिल होंगे. संजय झा की आवाज पर चल रही जादुई मीटिंग खत्म हो गई है.

मीटिंग में निशांत कुमार भी थे मौजूद

मीटिंग में निशांत कुमार भी मौजूद थे. मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. निशांत कल 1:00 बजे दिन में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. मीटिंग के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है. संजय झा ने कहा कि कल से निशांत पार्टी की कमान संभाल लेंगे और पार्टी उनको आगे जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे संभालेंगे. संजय झा ने सीधा संकेत दे दिया है कि निशांत सरकार में शामिल हो रहे हैं.

बिहार में नीतीश कुमार की देखरेख में चलेगी सरकार  

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के फैसले से सभी लोग दुखी हैं परेशान है मैं खुद दुखी हूं और परेशान हूं लेकिन एक बार जब वह फैसला ले लेते हैं तो उस पर दोबारा गौर नहीं करते लेकिन एक बात स्पष्ट है उन्होंने कहा है कि पार्लियामेंट के सेशन के दौरान दिल्ली में रहेंगे उसके बाद वह बिहार में रहेंगे. बिहार में उनके देखरेख में सरकार चलेगी उनके मार्गदर्शन में सरकार चलेगी और लगातार बिहार में रहकर बिहार की जनता और पार्टी के कामकाज को देखेंगे.

पार्टी और सरकार में होगी नीतीश कुमार की कमान

संजय झा ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि पार्टी में और सरकार में पूरी तरह से नीतीश कुमार की कमान होगी और नीतीश कुमार के देखरेख में ही काम होगा. संजय झा ने यह भी कहा है कि पार्टी का कार्यकर्ता दुखी है यह बात मुझे भी पता है. मैं नहीं बोल पाता हूं और लोग बोलते हैं लेकिन नीतीश कुमार हम लोगों के बीच है और उनका रोल बदला है इससे ज्यादा कुछ नहीं. संजय झा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार सरकार के मुखिया भले नहीं रहेंगे. लेकिन सरकार उन्हीं के मार्गदर्शन में चलेगी.

Tags:Nitish KumarNishant KumarNishant Kumar joins JDUJDU NewsSanjay Jha statementBihar PoliticsNitish Kumar guide roleNishant Kumar political entryNishant Kumar to join JDU tomorrowBihar political news todayNishant Kumar entry in Bihar politicsLatest JDU political update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.