✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा की सदस्यता,सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 7:11:18 PM

 

 

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे उसके बाद पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला  हो सकता. फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. माना जा रहा है की खरमास के बाद 15 अप्रैल को ही बिहार में नई सरकार शपथ ले सकती है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है.सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुला सकते है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा.

  बिहार की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव 

12 अप्रैल को विधानमंडल दल की बैठक होने की संभावना जताई जा रही है.इस बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी को लेकर फैसला लिया जा सकता है. यह बैठक बिहार की सत्ता के अगले चेहरे को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी. हालांकि उसके पहले दिल्ली में 10 अप्रैल को ही भाजपा की एक हाई लेवल मीटिंग होनी है जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी.बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अमित शाह के साथ पार्टी के शीर्षस्थ नेता भी शामिल हो सकते हैं. बिहार के अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? यह सवाल अभी भी अनुत्तरित है.हालांकि मुख्यमंत्री की रेस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभी भी सबसे आगे चल रहे है.

तरह तरह के लगाए जा रहे है कयास

इसको लेकर बिहार में तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे है.रविशंकर प्रसाद कह रहे है कि बिहार से अच्छी खबर आएगी.सम्राट चौधरी कह रहे है.अगले हजारों वर्षों तक बिहार में भाजपा की सरकार रहेगी,वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा कह रहे हैं मैं मुख्यमंत्री की रेस में ही नहीं हूं.

Tags:nitish kumar to take oath as rajya sabha mpnitish kumar rajya sabharajya sabha member nitish kumarnitish kumar rajya sabha oathnitish kumar rajya sabha nominationrajya sabha election nitish kumarnitish kumar sworn in ceremonynitish kumar oath as mpnitish kumar rajyasabhanitish kumar as bihar cmnitish kumar swearing innitish kumar rajysabhanitish kumar son as cmrajya sabha mp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.