✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही ललन सिंह के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे नीतीश कुमार, टूट की तमाम अटकलों पर दोनों की दोस्ती ने लगाया विराम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:44:43 AM

पटना(PATNA): जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ पैदल एयरपोर्ट से बाहर निकल गए. हजारों कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिवादन किया और एक स्ट्रांग मैसेज देने की कोशिश किया कि उनकी और ललन सिंह की जो दोस्ती है वह आज भी अटूट है.

टूट की तमाम अटकलों पर दोनों की दोस्ती ने लगाया विराम 

वहीं जिस तरह से ललन सिंह के इस्तीफा के बाद टूट के कयास लगाये जा रहे थे, इसको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना एयरपोर्ट से निकलते ही साफ कर दिया. और सभी अटकलो पर पूर्णविराम लगा दिया. लोगों को ये साबित कर दिया कि ऐसी कोई बात ही नहीं है, जो लोग सोच रहे थे.

ललन सिंह और नीतीश कुमार की दोस्ती अटूट 

वहीं आज एयरपोर्ट पर दोनों को जिस तरीके से साथ देखा गया, उसको देखकर लोग समझ गये कहीं ना कहीं ललन सिंह और नीतीश कुमार की दोस्ती अटूट है. दोनों कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे. और नीतीश और ललन ने एक साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया.

Tags:bihar newspatna newsNitish KumarNitish Kumar reached Patna airportLalan Singhnational president of JDUjdu party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.